भावना ठाकुर,
29 नवंबर /। कंडाघाट (सोलन)।
दिनांक 28-11-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक किराये की टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उक्त टैक्सी में सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 36.97 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान हरि सिंह पुत्र श्री जिया लाल, निवासी गांव शानी, डाकघर तांदी, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष तथा संजय उर्फ बाबू पुत्र श्री बन्दे कजर, निवासी समीप PWD कॉलोनी, पाट बंगला, रामपुर बुशहर, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। इसके उपरांत दिनांक 28-11-2026 को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किए गए। दोनों आरोपियों को आगामी पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा।
उक्त मामला FIR नंबर 91/2026 दिनांक 28.11.2026 अंतर्गत धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना कंडाघाट में दर्ज है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








