Home डेली न्यूज़ लदाई–उतराई कार्य के लिए 4 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन

लदाई–उतराई कार्य के लिए 4 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन

103
0
himachal

मंडी, 21 अगस्त।

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी  द्वारा वर्ष 2025-27 अर्थात स्वीकृत तिथि से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए जिला में स्थित

Jeevan Ayurveda Clinic

समृद्ध हिमाचल-2045 : नागरिक सुझावों से गढ़ेगा विकास का नया खाका

हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के थोक केन्द्रों सुंदर नगर व लड़भड़ोल में आवश्यक वस्तुओं की लदाई एवं उतराई का मजदूरी कार्य करने हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी विजेन्द्र पठानिया ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थान निर्धारित शर्तों के अनुसार पोर्टल https://hptender.gov.in

 पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितम्बर, 2025 दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को 5 सितम्बर को

पनोलू में एच.पी. राज्य सहकारी बैंक ने लगाया जन सुरक्षा शिविर

प्रातः 11 बजे उपायुक्त मण्डी अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी के कार्यालय में खोला जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhusshan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here