Home राजनीतिक संसद का मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति व अराजकता से...

संसद का मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति व अराजकता से धोया: अनुराग सिंह ठाकुर

126
0
concerns of Himachal's apple
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर

हिमाचल समय, शिमला, 21 अगस्त।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज संसद के मॉनसून सत्र की समाप्ति पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संसद का यह मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी अराजकता के चलते जनहित

Jeevan Ayurveda Clinic

लदाई–उतराई कार्य के लिए 4 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन

मुद्दों पर चर्चा की अड्डा अपनी ओछी राजनीति का अड्डा बनाने का काम किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस पार्टी ने सदा से ख़ुद को हर संवैधानिक संस्था, संसद व देश से ऊपर रहा है। कांग्रेस में राष्ट्रहित की बजाय स्वहित को ही सदा प्राथमिकता दी है

और इसी का परिणाम है कि इन्होंने संसद के मानसून सत्र में पूरे समय चर्चा से भागने व कार्यवाई को अवरुद्ध करने का काम किया है।
संसद का समय अमूल्य होता है व इसका उपयोग लोकहित में हो यह सत्ता पक्ष व विपक्ष की सामूहिक ज़िम्मेदारी होती है।

दुर्भाग्य से विपक्ष ने संसद के इस मानसून सत्र को जनहित की बजाय अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए इस्तेमाल किया और संसद के मानसून सत्र को धो दिया। विपक्ष ने इस सत्र में ना सिर्फ़ संसद का समय बर्बाद किया

bharat mata ad

बल्कि देश के करदाताओं का भी अपमान किया है। ये लोग संविधान की किताब तो पकड़ते हैं, लेकिन संविधान को मानते नहीं हैं। संसद में विपक्ष ना सिर्फ़ चर्चा से बल्कि अपनी ज़िम्मेदारी से भी भागा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ओर स्वयं को कानून के दायरे में लाने का संविधान संशोधन पेश किया तो दूसरी ओर कानून के दायरे से बाहर रहने व कुर्सी का मोह न छोड़ने के लिए काँग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष

समृद्ध हिमाचल-2045 : नागरिक सुझावों से गढ़ेगा विकास का नया खाका

इस क़ानून के ख़िलाफ़ खड़ा रहा। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही राजशाही मानसिकता का शिकार रही रही है। वो ख़ुद को देश के क़ानून से ऊपर समझते हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री,

मंत्री, मुख्यमंत्रियों को ही कानून के दायरे में लाने का का प्रयास कर रही है जोकि इनसे देखा नहीं जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सवाल तो करना चाहती है मगर ख़ुद जवाबदेही दे बचना चाहती है”

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here