Home क्राइम 13 वर्ष पुराने मामले में लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

13 वर्ष पुराने मामले में लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अभियोग संख्या 104/2013, अधीनधारा 452, 323, 341, 504, 506, 34 भा.दं.सं., दिनांक 15.04.2013, पुलिस थाना रामपुर में माननीय न्यायालय ACJM रामपुर द्वारा उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) देविन्द्र शर्मा, पुत्र श्री जवाहर लाल, निवासी गांव धरागड़ा, डाकघर शोली, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, आयु 45 वर्ष को दिनांक 27.06.2026 को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपी वर्ष 2013 के इस आपराधिक मामले में लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया से बचते हुए फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस थाना रामपुर व PO Cell, पुलिस उपमण्डल रामपुर द्वारा निरंतर प्रयास, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर उसे गांव खुणा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी को माननीय ACJM रामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

शिमला पुलिस का उद्देश्य कानून से बचने वाले व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाना तथा न्यायालयों के आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी है और ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाती रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here