Home अध्यात्म मां शूलिनी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में जस्सी गिल की धमक,...

मां शूलिनी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में जस्सी गिल की धमक, युवाओं ने खूब बजाई तालियां

4
0

भावना ठाकुर,

28 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल ने युवा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गानों की प्रस्तुति देकर पूरी संध्या को अपने नाम कर लिया। संध्या में 50 से अधिक कलाकारों ने एकल एवं सामूहिक गायन व नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता रहीं, जबकि कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आगाज स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी एवं हिंदी प्रस्तुतियों से किया। कपिल शर्मा, स्टेंजिंन नौरगिज व अनुज शर्मा ने पहाड़ी लोकगीत, नाटी व फिल्मी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इसके बाद स्टार कलाकार जस्सी गिल ने मंच संभाला तो युवाओं ने तालियों एवं सीटियों से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ‘बापू जीमिदार’, ‘लादेन’, ‘सुरमा काला’, ‘निकले करंट’, ‘दूर होआं गे’ व ‘नखरे’ जैसे चर्चित गीतों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूरा मैदान उत्साह से सराबोर रहा और युवा दर्शकों ने खूब मस्ती की। राज्यपाल एवं विधायक ने भी कार्यक्रम की सराहना की। इसके साथ ही तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here