Home राजनीतिक 3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये

3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये

62
0
आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता

हिमाचल समय, शिमला, 11 दिसम्बर ।

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 11 दिसम्बर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 17 लाख 18 हजार 354 रुपये की सहायता राशि जारी की।

Jeevan Ayurveda Clinic

नौणी विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से आयोजित करेगा पौधों की वार्षिक बिक्री

इससे 3,835 कामगार लाभान्वित हुए। इस राशि में सीएम सिंगल विंडो और दिव्यांग आवास योजना में 19 लाभार्थियों के लिए 19 लाख रुपये, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता के लिए 117 लाभार्थियों को 1.50 करोड़ रुपये, शिक्षा सहायता के लिए 3,040 लाभार्थियों को 9.28 करोड़ रुपये, विवाह सहायता के लिए 600 लाभार्थियों को

3.01 करोड़, मातृत्व और पितृत्व लाभ के लिए 10 लाभार्थियों को 1.73 लाख रुपये, मानसिक रूप से दिव्यांग 9 बच्चों की सहायता के लिए 1.80 लाख रुपये, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 10.42 लाख रुपये और चिकित्सीय सहायता के लिए 30 लाभार्थियों को 3.53 लाख रुपये शामिल हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here