Home डेली न्यूज़ नौणी विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से आयोजित करेगा पौधों की वार्षिक बिक्री

नौणी विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से आयोजित करेगा पौधों की वार्षिक बिक्री

33
0
Nauni University plant sale
नौणी स्थित डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से किसानों के लिए फलों के पौधों की वार्षिक बिक्री शुरू करेगा। विश्वविद्यालय की नर्सरियों और अनुसंधान स्टेशनों पर 1.80 लाख से अधिक पौधे ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध होंगे। इसमें सेब, कीवी, अनार, आड़ू, चेरी, प्लम आदि की कई किस्में शामिल होंगी।

हिमाचल समय, सोलन, 11 दिसम्बर ।

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 15 दिसंबर से किसानों के लिए फलों के पौधों की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री शुरू करेगा। यह बिक्री नौणी के मुख्य परिसर में विश्वविद्यालय की नर्सरियों, कृषि विज्ञान केंद्रों

Jeevan Ayurveda Clinic

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने शूलिनी विश्वविद्यालय का दौरा किया

और राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विश्वविद्यालय के अनुसंधान स्टेशनों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर  आयोजित की जाएगी। इस वर्ष, विश्वविद्यालय और अन्य स्टेशनों पर बिक्री के लिए उपलब्ध पौधों की कुल संख्या 1.80 लाख से अधिक है।

इस बिक्री के दौरान किसानों को सेब, कीवी, अनार, खुमानी, आड़ू, नेक्टरीन, चेरी, अखरोट, नाशपाती, प्लम आदि की विभिन्न किस्में उपलब्ध कारवाई जाएंगी। सीडलिंग के साथ सेब के क्लोनल रूट स्टॉक पर तैयार पौधे भी उपलब्ध होनें। 

चैलचौक में मेगा कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित29 ग्राहकों को 1.03 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित

लाहौल और स्पीति और पांगी के किसानों की सुविधा के लिए, बजौरा में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशन से पौधों की बिक्री पहले ही शुरू कर दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में फल पौधों की वार्षिक बिक्री की तिथियाँ भी आने वाले दिनों में सूचित की जाएंगी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और अनुसंधान स्टेशन भी 15 दिसंबर से पौधों की बिक्री आरंभ करेंगे। विवि की ओर से पौधों की रेट लिस्ट अपनी साइट पर अपलोड कर दी गई है.

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here