
हिमाचल समय, सोलन 14 जून।
शहर के प्रमुख ठोडो मैदान और आसपास के इलाके में लगाए गए 5 से अधिक सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद पड़े हैं, जिससे आगामी शूलिनी मेले के दौरान सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
राजनीतिक दबाव में खतरनाक स्थान पर शिफ्ट हो रहा ट्रांसफॉर्मर
सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम ने ठोडो मैदान व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन बाद में इनका नियंत्रण सोलन पुलिस को सौंप दिया गया।
अब पुलिस प्रशासन का दावा है कि उनके पास “बजट की कमी” के चलते इन कैमरों की मरम्मत करवाने के लिए धनराशि नहीं है।
सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि नगर निगम ठोडो मैदान से प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आय अर्जित करता है। विभिन्न कार्यक्रमों, मेलों और किराए से होने वाली इस भारी आमदनी के बावजूद,
निगम ने लंबे समय से खराब पड़े इन सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने की कोई पहल नहीं की है। स्थानीय नागरिक इस उपेक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
शूलिनी मेला सोलन का सबसे बड़ा आयोजन है, जहाँ हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के चलते अपराधियों की पहचान और घटनाओं की निगरानी करना मुश्किल हो सकता है।
पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि अगर मेले के दौरान कोई घटना घटती है, तो सबूतों के अभाव में आरोपियों को पकड़ना मुश्किल होगा।
स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की माँग कर रहे हैं। उनका कहना है कि निगम को अपनी आय का एक हिस्सा
इन कैमरों की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना चाहिए। साथ ही, पुलिस और निगम के बीच समन्वय बढ़ाकर इस सुरक्षा ढाँचे को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए।
नाहन में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
एएसपी सोलन राजकुमार का कहना है की ठोडो मैदान के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा खराब पड़े हैं उन्होंने कहा कि पुलिस के पास
इतना बजट नहीं होता है कि कैमरे को ठीक करवाया जा सके ,इसलिए नगर निगम को चाहिए की शूलिनी मेले से पहले इन सभी कैमरा को दुरुस्त करवा
ज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








