भावना ठाकुर,
14 अप्रैल/सोलन।
सोलन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून द्वारा सपरून गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व एवं खालसा सृजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अंखड पाठ साहिब के भाग डाले गये एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय रागी जत्थो सहित विशेष रूप से अमृतसर से आये भाई मन्जिन्दर सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन कर खालसा सृजन दिवस के बारे गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को अवगत करवाया। इसमें बताया गया कि खालसे को अलग पहचान देने के लिए पांच ककार देकर आज ही के दिन खालसा पंथ की सृजना हुई थी। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। इस में सभी धर्मो के लोगो ने इस आयोजन में भाग लिया।
गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून के मुख्य ग्रंथी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा की सृजना की व ताज रूपी सिख लोगों को पग दी गई। जिसका उद्देश्य दिन दुखियों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सिख लोगों के सिर पर पगड़ी ताज के रूप में है जिसका उद्देश्य सिर्फ सभी का भला करना बताया गया है।









