Home हिमाचल प्रदेश राजनीतिक दबाव में खतरनाक स्थान पर शिफ्ट हो रहा ट्रांसफॉर्मर

राजनीतिक दबाव में खतरनाक स्थान पर शिफ्ट हो रहा ट्रांसफॉर्मर

138
0
political pressure
शहर की व्यस्त राजगढ़ रोड पर स्थापित बिजली बोर्ड का एक ट्रांसफॉर्मर राजनीतिक दबाव में उस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, जहां पैदल यात्रियों और वाहनों की भीड़ के कारण गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है।

हिमाचल समय, सोलन 14 जून।

शहर की व्यस्त राजगढ़ रोड पर स्थापित बिजली बोर्ड का एक ट्रांसफॉर्मर राजनीतिक दबाव में उस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, जहां पैदल यात्रियों और वाहनों की भीड़ के कारण गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

नाहन में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की जमीन पर हो रहे इस स्थानांतरण के लिए बिजली बोर्ड ने न तो औपचारिक अनुमति ली है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया है।

ट्रांसफॉर्मर को निगम कार्यालय के समीप स्थित पार्किंग स्थल पर लगाया जा रहा है, जहां कार्यालय आने वाले लोग प्रतिदिन वाहन पार्क करते हैं।

यह क्षेत्र शूलिनी मेले जैसे बड़े आयोजनों के दौरान अत्यधिक भीड़ वाला जोन बन जाता है । इस स्थान पर ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा और पार्किंग भी खतरनाक हो जाएगी।

DAV सोलन में ‘फीट टचिंग सेरेमनी’ से जगा मातृत्व सम्मान का भाव

बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड किसी स्थानीय राजनीतिक दबाव के चलते यह फैसला ले रहा है, जबकि वर्तमान स्थान (जहां ट्रांसफॉर्मर 15-20 वर्षों से खड़ा था) पर कोई तकनीकी समस्या नहीं थी।

बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा का कहना है कि एक स्थानीय व्यक्ति के आवेदन” पर ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किया जा रहा है और निगम से “बातचीत हो चुकी है”। उन्होंने जमीन निगम की होने की पुष्टि की।

नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने साफ किया कि बिजली बोर्ड ने न तो कोई आवेदन किया है, न ही लिखित एनओसी (NOC) ली है। उन्होंने कहा, सुरक्षा जिम्मेदारी बिजली बोर्ड की है। यदि स्थान खतरनाक है, तो उन्हें ही सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का ध्यान रखना होगा

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sjvn AD
gagan hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here