हिमाचल समय, शिमला, 21 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान गुरुवार को हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में संकल्प सर्वसम्मति से पारित हो गया.
संसद का मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति व अराजकता से धोया: अनुराग सिंह ठाकुर

इस संबंध में नाहन के विधायक अजय सोलंकी संकल्प लेकर आए थे. सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के सदस्यों एक मत से डॉ. परमार को भारत रत्न दिए जाने के संकल्प का समर्थन किया. अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा से यह संकल्प केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.
नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यशवंत सिंह परमार न सिर्फ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे, बल्कि वे हिमाचल निर्माता भी हैं. डॉ. परमार के विजन की बदौलत ही आज हिमाचल विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.
लदाई–उतराई कार्य के लिए 4 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन
उन्होंने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत सरकार की ओर से भारत रत्न दिया जाना चाहिए. यह सभी हिमाचल प्रदेश के लोगों की भावना है.







