Home हिमाचल प्रदेश मंडी में UPSC परीक्षा के चलते 3 अगस्त को कई गतिविधियों पर...

मंडी में UPSC परीक्षा के चलते 3 अगस्त को कई गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

102
0
himachal

मंडी, 2 अगस्त।

रविवार 3 अगस्त को मंडी में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल  की परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (गर्ल्स) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉयज) मंडी में आयोजित होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

CM ने AICC के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर एस.डी.एम. मंडी  रुपिंदर कौर ने दोनों परीक्षा केंद्रों के आसपास एक दिन के लिए कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

आदेशानुसार 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली, नारेबाजी, हड़ताल, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा, लाउडस्पीकर बजाने,

निर्माण कार्य, टेंट या मंच लगाने व हटाने जैसी गतिविधियों की भी अनुमति नहीं होगी।  एस.डी.एम.  ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के

HIV और सिफलिस के वर्टिकल्स ट्रांसमिशन के उन्मूलन पर बैठक आयोजित

आसपास किसी भी व्यक्ति को हथियार, लाठी, तलवार या अन्य किसी भी प्रकार की घातक वस्तु लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश सिर्फ एक दिन, यानी 3 अगस्त के लिए लागू रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here