Home चुनाव युवा मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज को सौंपी जिला शिमला की...

युवा मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज को सौंपी जिला शिमला की जिम्मेदारी, युवाओं में खुशी की लहर

4
0

भावना ठाकुर,

03 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निगम सोलन के पार्षद रोहित भारद्वाज को जिला शिमला का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खुशी की लहर है।

रोहित भारद्वाज लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह पिछले 14 वर्षों से भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विशेष बात यह है कि संगठन ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए जिला शिमला के प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी संगठनात्मक कार्यशैली, अनुभव और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

रोहित भारद्वाज ने इस दायित्व के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और युवा मोर्चा को जिला शिमला में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here