Home क्राइम नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ वर्ष का...

नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ वर्ष का कठोर कारावास

11
0

भूपेंद्र ठाकुर,

03 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना नेरवा में दर्ज अभियोग संख्या 12/2023 दिनांक 24.02.2023, अधीन धारा 22 ND&PS Act के तहत आरोपी कंवर सिंह पुत्र श्री कृपा राम, निवासी नेरवा, जिला शिमला के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप (CODIREX-C) की 100-100 ml की कुल 5 बोतलें (500 ml) बरामद की गई थीं। आरोपी के विरुद्ध नशीली दवाइयों के अवैध कब्जे के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

उक्त मामले में माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (CBI), शिमला की अदालत ने दिनांक 02.11.2026 को आरोपी को दोषी करार देते हुए 1 वर्ष 6 माह के कठोर कारावास तथा ₹20,000 जुर्माने की सजा सुनाई।

मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी अन्वेषण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को दोषसिद्ध कर सजा दिलवाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here