Home डेली न्यूज़ हिमाचल में एक सप्ताह का मौसम अलर्ट: 29-30 जुलाई को ऑरेंज चेतावनी,...

हिमाचल में एक सप्ताह का मौसम अलर्ट: 29-30 जुलाई को ऑरेंज चेतावनी, इन जिलों में भारी बारिश का कहर

38
0

भूपेंद्र ठाकुर,

25 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 31 जुलाई तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है।

तापमान में उछाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंडी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भरमौर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरी गर्मी के बीच अब बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

25 से 27 जुलाई तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 जुलाई तक कुछ भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिलेवार स्थिति इस प्रकार है:

· 25 जुलाई: चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी।
· 26 जुलाई: कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट।
· 27 जुलाई: चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट रहेगा।

28 से 30 जुलाई: ऑरेंज और येलो अलर्ट

राज्य के लिए सबसे बड़ी चेतावनी 28 से 30 जुलाई के बीच जारी की गई है। 28 से 30 जुलाई तक कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, वहीं कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

· 29 जुलाई:
· ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश): हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर।
· येलो अलर्ट (भारी बारिश): ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला।
· 30 जुलाई:
· ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश): कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर।
· येलो अलर्ट (भारी बारिश): ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन।

मौसम विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। 29 और 30 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भूस्खलन, सड़क बंद होने, नदियों में जलस्तर बढ़ने और जलभराव की संभावना बनी रहेगी। प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी और नदी किनारे के इलाकों में। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों मौसम पर नजर बनाए रखने और सरकारी एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here