Home खेल अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक

अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक

11
0

भावना ठाकुर,

03 नवंबर / कुनिहार (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ओजस ने अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है।

विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने ओजस को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने ओजस की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शतरंज जैसे खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने के कौशल को विकसित करते हैं।

विद्यालय परिवार ने ओजस को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here