Home ट्रेंडिंग लेडी गवर्नर ने मानसिक पुनर्वास केंद्र में मरीजों को फल और मिठाइयां...

लेडी गवर्नर ने मानसिक पुनर्वास केंद्र में मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित कीं

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

25 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने आज शिमला में बालूगंज स्थित हिमाचल मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल का दौरा कर वहां उपचाराधीन मरीजों के साथ संवाद किया।
उन्होंने मरीजों को मिठाइयां और फल वितरित किए तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने पुनर्वास केंद्र में दी जा रही सुविधाओं एवं देखभाल व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
संस्थान में उपलब्ध सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बिंदु गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्य नियमित रूप से ऐसे केंद्रों का दौरा करते हैं और रेड क्रॉस गतिविधियों के माध्यम से मानव सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस मरीजों और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता और सहयोग के लिए तत्परता से कार्य रही है।


इस अवसर पर लेडी गवर्नर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के माध्यम से तीन पुनर्वासित मरीजों को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। झारखंड और बिहार से संबंधित ये लाभार्थी उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें सुरक्षित अपने गृह राज्यों तक वापिस जाने के लिए यात्रा के लिए यह वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
मानसिक पुनर्वास केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने लेडी गवर्नर को संस्थान की कार्यप्रणाली तथा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। लेडी गवर्नर ने केंद्र के कर्मचारियों के साथ बैठक कर मरीजों की देखभाल सेवाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के सदस्य तथा पुनर्वास केंद्र के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here