Home क्राइम शिमला पुलिस को संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता, चोरी...

शिमला पुलिस को संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता, चोरी की गई संपत्ति की 100% बरामदगी

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस ने संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मंदिर की संपत्ति बरामद कर ली है। अभियोग संख्या 236/26 दिनांक 01.11.2026, धारा 331(4), 305(D) BNS, पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी हितेन्द्र कंवर उर्फ बंटी (31 वर्ष), निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला को दिनांक 23.11.2026 को धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार किया गया था।

मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान दिनांक 23.11.2026 को आरोपी हितेन्द्र कंवर की निशानदेही पर कमयाणा, भराड़ी के समीप जंगल से संकट मोचन मंदिर से चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। बरामद सामान में हनुमान जी की गदाएं, चांदी के मुकुट, छत्र, पायल, कड़े, कुंडल, कटोरियां, चम्मच, हार, चांदी की जोत, चरण पादुकाएं सहित विभिन्न धार्मिक आभूषण एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

बरामदगी के दौरान संकट मोचन मंदिर के ट्रस्टी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने बरामद सामान की पहचान मंदिर से चोरी हुई संपत्ति के रूप में की। पुलिस द्वारा चोरी की गई संपत्ति की 100% बरामदगी कर सभी सामान नियमानुसार कब्जे में लिया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here