
हिमाचल समय, सोलन, 03 अगस्त।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के अंडर-19 खिलाड़ियों की कबड्डी टीम ने 1 अगस्त से 3 अगस्त, 2025 तक विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बणी (सिरसा) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-XVI कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार
शहरी मंडल सोलन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का सफल आयोजन
प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टीम ने मेज़बान विद्यालय को 39-22 से हराकर दमदार शुरुआत की।

दूसरे मैच में शिमला पैराडाइज़ स्कूल को 30-21 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में किप्स के खिलाड़ियों ने दयानंद स्कूल, चोपटा को 18-10 के स्कोर से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल में 7.38 लाख किसानों को 147 करोड़ का लाभ
विद्यालय के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया एवं उप प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







