Home क्राइम शिमला में नशा तस्करी का भंडाफोड़: संजौली पुलिस ने 9 ग्राम हेरोइन...

शिमला में नशा तस्करी का भंडाफोड़: संजौली पुलिस ने 9 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

21 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना संजौली और स्पेशल सेल शिमला की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने चिट्टा/हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम संजौली क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाहरी राज्य से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर संजौली क्षेत्र में सप्लाई के लिए आ रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद संजौली चौक के समीप नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की एल्टो K10 गाड़ी को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सौरभ पुत्र श्री सीताराम, निवासी धर्मपुर (ठियोग, शिमला), उम्र 27 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना संजौली में अभियोग संख्या 35/2026 दिनांक 19.05.2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने उसे चार दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है।

जांच के दौरान एक अन्य सह-आरोपी हैप्पी चंदेल पुत्र श्री प्रताप सिंह चंदेल, निवासी बटाड़ा (बागड़ी, ठियोग, शिमला), उम्र 30 वर्ष को भी तलाश कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सौरभ और हैप्पी चंदेल दोनों मिलकर चिट्टे की खेप लाए थे। आरोपी हैप्पी चंदेल को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here