Home डेली न्यूज़ शहरी मंडल सोलन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का सफल...

शहरी मंडल सोलन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का सफल आयोजन

139
0
#EkPedMaaKeNaam
आज 3 अगस्त 2025 को शहरी मंडल सोलन वॉर्ड नंबर 16 में किया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का सफल आयोजन भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अनुयाई में हुआ

आज 3 अगस्त 2025 को शहरी मंडल सोलन वॉर्ड नंबर 16 में किया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का सफल आयोजन भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अनुयाई में हुआ

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल में 7.38 लाख किसानों को 147 करोड़ का लाभ

Jeevan Ayurveda Clinic

भाजपा शहरी मंडल के तत्वावधान में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ-सम्मान को एक विशेष भाव के साथ जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष

शैलेंद्र गुप्ता ने किया कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी माताओं के सम्मान में वृक्षारोपण कर उन्हें एक जीता-जागता उपहार समर्पित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने कहा,

“एक पेड़ लगाकर हम न केवल अपनी माँ को सम्मान दे रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार और औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया। यह आयोजन मातृभक्ति, सेवा और प्रकृति के प्रति जागरूकता का सुंदर उदाहरण बना।

इस अवसर पर मंडल के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे एवं समाजसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा शहरी मंडल का यह अभिनव प्रयास मातृ-संवेदना और पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।

इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप,भाजपा उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, सीमा वॉर्ड 16 पार्षद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेक डोभाल, तरसेम भारती,महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल ,

दिनेश शुक्ला, मंडल सचिव रचित साहनी, राजू कुंद्रा, रेणु कलसी,लाविक मेंहरा, कृष्णा ठाकुर, जगदीश गर्ग, बादल नाहर, गौरव राजपूत, पार्षद अमरदीप पंजा,

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, भूपेंद्र ठाकुर , प्रियंका अग्रवाल, शुकंतला, अधिवक्ता प्रिया कंपोज, संजय महाजन, मुकेश शर्मा,सुभाष शर्मा , अजय शर्मा, अमित आनंद,शीशपाल,

करसोग में 202 जरूरतमंद परिवारों को मिला पक्का घर, वर्ष 2025 के लिए 30 नए मकानों को स्वीकृति

देश गौतम, अनिल चड्डा, आशु, दिवांशू ,संजय वर्मा, अर्याल, प्रज्वल , यशवीर राठौर, बलवंत, नरेश, महेंद्र सिंह, संजय पाराशर,कुलदीप, अमिता मौजूद रहे
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here