भावना ठाकुर,
28 सितंबर / सोलन।
LR Institute of Pharmacy में 15 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक Pharmacy Week का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Pharmacy Week के अंतर्गत Poster Presentation, Sci-Toon Activity, Leaflet Competition, Panel Discussion, Pharma Quiz, Nukkad Natak, Reel Making Competition तथा Awareness Rally जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से Nukkad Natak और Awareness Rally के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वास्थ्य एवं फार्मेसी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। वहीं Pharma Quiz, Panel Discussion और Sci-Toon जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों के ज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच को नई दिशा प्रदान की।
Pharmacy Week के समापन अवसर पर 25 सितंबर 2026 को World Pharmacist Day उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, सहभागिता एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में Chief Guests के रूप में Dr. Akshay Garg Deaprtment of Psychiatry Maharashi Markandeshwar University Solan ; Dr. Sandeep, Department of Orthopaedics Maharishi Markandeshwar University Solan; Dr. Ashok Sharma Associate Professor, ICFAI University Baddi; तथा Ms. Ranjana Clinical Pharmacist, Primary Health Center Nauni ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर LR Group of Institutes की MD Dr. Shachi Singh, Dean of Academics Prof. P. P. Sharma तथा Principal of Pharmacy Prof. Avneet Gupta ने सभी विद्यार्थियों, Chief Guests एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रकार ज्ञान, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह Pharmacy Week विद्यार्थियों के लिए सीखने, अभिव्यक्ति, नवाचार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एक यादगार मंच साबित हुआ।








