भूपेंद्र ठाकुर,
29 सितंबर / शिमला।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्पेशल सेल शिमला की टीम ने NH-05 पर शोघी पुलिस चौकी के नजदीक गश्त और नाकाबंदी के दौरान दिल्ली-सांगला रूट पर जा रही एक बस की चेकिंग की। इस दौरान बस में सवार क्षितिज वर्मा (26 वर्ष), निवासी जिला कुल्लू की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं।

पुलिस द्वारा शक के आधार पर जांच करने पर युवक की सीट के नीचे रखी गोल्ड फ्लेक सिगरेट की डिब्बी से एक पारदर्शी पाउच बरामद हुआ। पाउच के भीतर चिट्टा/हेरोइन पाया गया, जिसका कुल वजन लगभग 6 ग्राम है।
इस संबंध में पुलिस थाना बालुगंज में अभियोग संख्या 201/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








