Home क्राइम मशोबरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, चौपाल निवासी...

मशोबरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, चौपाल निवासी आरोपी गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

29 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला जिले में नशे के खिलाफ पुलिस थाना ढली की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 27.09.2026 को मशोबरा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से एक पॉलीथीन पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 20 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पाया गया।

इस मामले में अनुराग माजटा, निवासी चौपाल, जिला शिमला, वर्तमान निवासी बलदियां, शिमला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 95/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here