Home डेली न्यूज़ पट्टा महलोग: पुराने अस्पताल में भारी पेड़ गिरने से हड़कंप, बाल-बाल बची...

पट्टा महलोग: पुराने अस्पताल में भारी पेड़ गिरने से हड़कंप, बाल-बाल बची कई जानें

30
0


भावना ठाकुर/​सोलन।

पट्टा महलोग पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित पुराने अस्पताल के भवन में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल परिसर में खड़ा एक भारी-भरकम गुरबेलिए का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।
​वाहनों और संपत्ति को भारी क्षति
​पेड़ गिरने की चपेट में आने से वहां खड़ी एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पेड़ का वजन और विस्तार इतना अधिक था कि दोपहिया वाहन उसके नीचे दब गए। इसके साथ ही, पेड़ की शाखाएं पास से गुजर रही बिजली की तारों पर जा गिरीं, जिससे बिजली का एक पोल भी टेढ़ा हो गया है।
​बिजली आपूर्ति बाधित
​हादसे के तुरंत बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों द्वारा बिजली विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम से जल्द से जल्द पोल को सीधा करने और टूटी हुई तारों की मरम्मत करने की अपील की गई है ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो सके।
​”यह एक बड़ा हादसा था, लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन को जर्जर पेड़ों की समय-समय पर छंटाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।”

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here