भूपेंद्र ठाकुर,
23 सितंबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Detection Cell उप-मण्डल ठियोग की टीम ने कोटखाई नाला क्षेत्र में चार व्यक्तियों से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। दिनांक 22.09.2026 को कोटखाई नाला में एक काले रंग की Alto गाड़ी में बैठे चार व्यक्तियों रविन्द्र, आयु 35 वर्ष, हेम राज, आयु 36 वर्ष, राजीव, आयु 36 वर्ष तथा सुनील कुमार, आयु 42 वर्ष, सभी निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

बरामद मादक पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 83/2026, अधीनधारा 21, 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।






