Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को 110 करोड़ रुपये की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को 110 करोड़ रुपये की दी सौगात

45
0
Bilaspur Development Projects
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर दौरे के दौरान लगभग 110 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें सीवरेज योजना, पुलिस स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण तथा सीसीटीवी सर्विलांस परियोजना शामिल हैं।

हिमाचल समय, शिमला, 26 दिसम्बर ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बिलासपुर में लगभग 110 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।

Jeevan Ayurveda Clinic
CONGRESS

मंडी कलम को संरक्षण और संरक्षक की जरूरत, तभी बनेगी विश्व प्रसिद्ध: अपूर्व देवगन
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर के लिए 93.30 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना के निर्माण कार्य तथा पुलिस लाइन बिलासपुर में 12.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्टाफ क्वार्टरों की आधारशिला रखी।

उन्होंने पीएमकेकेकेवाई योजना के तहत बिलासपुर एवं घुमारवीं नगर क्षेत्र के लिए 4.38 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीसीटीवी मैट्रिक्स डीएमएफटी (नेत्रम सर्विलांस व क्राइम रिस्पोंस सेंटर) का उद्घाटन किया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here