Home ट्रेंडिंग मंत्री पुत्र होकर भी आम कार्यकर्ता की तरह HRTC बस से दिल्ली...

मंत्री पुत्र होकर भी आम कार्यकर्ता की तरह HRTC बस से दिल्ली पहुंचे कर्नल संजय शांडिल, सादगी की हर ओर चर्चा

5
0

भावना ठाकुर,

01 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित विशाल रैली में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बीच एक चेहरा ऐसा भी था, जिसने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के सुपुत्र कर्नल संजय शांडिल किसी विशेष सुविधा या निजी वाहन के बजाय एक आम कार्यकर्ता की तरह HRTC की बस में बैठकर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे।


आज के दौर में जब नेताओं और उनके परिजनों की पहचान अक्सर गाड़ियों के काफिलों और विशेष सुविधाओं से होती है, ऐसे में कर्नल संजय शांडिल का कार्यकर्ताओं के साथ बस में सफर करना एक अलग ही मिसाल बन गया। पूरे सफर के दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ घुल-मिलकर रहे, उनसे बातचीत की और उनके साथ बराबरी से यात्रा की। उनकी इस सादगी को देखकर साथ चल रहे कार्यकर्ता भी उनके मुरीद हो गए और यह बात चर्चा का विषय बन गई।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल स्वयं अपनी ईमानदारी, अनुशासन और सादगी के लिए जाने जाते हैं। सेना की पृष्ठभूमि से आने वाले कर्नल धनीराम शांडिल ने राजनीति में भी हमेशा सरल और जमीन से जुड़े रहने की छवि बनाए रखी है। अब उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके पुत्र कर्नल संजय शांडिल भी लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं।
कर्नल संजय शांडिल का यह कदम यह संदेश देता है कि पद और परिवार की पहचान से बड़ा होता है जनता और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ाव। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब नेतृत्व खुद उनके बीच रहकर उनके जैसा जीवन जीता है, तो संगठन में नई ऊर्जा और विश्वास पैदा होता है। उनकी यह सादगी निश्चित रूप से युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here