-3000 से अधिक लोगों ने उठाया मेले का भरपूर आनंद
भावना ठाकुर,
12 अक्टूबर / धर्मपुर (सोलन)।
साई ब्लाइट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मपुर में 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित ब्लाइट कार्निवल–फेट एवं मेला 2026 शानदार सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। यह मेला पूरे क्षेत्र के लिए खुशियों, मनोरंजन, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का भव्य उत्सव बनकर उभरा। मेले में 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और पूरे दिन विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि तथा दिनेश शर्मा, प्रधान, कोटला पंचायत, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यालय द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना की।
मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, रोमांचक राइड्स, इंटरैक्टिव स्टॉल, तंबोला, म्यूजिकल चेयर्स तथा बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल मुख्य आकर्षण रहे। पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। बच्चों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
लकी ड्रॉ में 20 पुरस्कारों ने बढ़ाया उत्साह
शाम 4:00 बजे आयोजित लकी ड्रॉ मेले का विशेष आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि विनोद सुल्तानपुरी द्वारा कुल 20 पुरस्कारों का ड्रॉ निकाला गया।
प्रमुख पुरस्कारों के विजेता इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार – साइकिल: यदवी, कक्षा IV
द्वितीय पुरस्कार – बच्चों की स्कूटी: रियाशं कुमार, बालवाटिका III
तृतीय पुरस्कार – स्केट्स: ध्रुव, बालवाटिका III
इन तीन प्रमुख पुरस्कारों के अतिरिक्त 17 अन्य पुरस्कारों का भी ड्रॉ निकाला गया, जिससे विजेताओं और उनके परिवारों में खुशी एवं उत्साह की लहर दौड़ गई।
माननीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे समुदाय को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास बताया।
विद्यालय की चेयरपर्सन वीना बख्शी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वर्गीय अशोक बख्शी के सपनों और दूरदृष्टि को स्मरण किया। उन्होंने शिक्षा के विस्तार, क्षेत्र के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके विजन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं स्टाफ ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यालय और समुदाय को जोड़ने, बच्चों को आनंदमय अनुभव प्रदान करने तथा कक्षा से बाहर सीखने, रचनात्मकता और सहभागिता के अवसर उपलब्ध कराने की एक सार्थक पहल है।

3000 से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ब्लाइट कार्निवल–फेट एवं मेला 2026 को सुपर-डुपर हिट बना दिया। यह शानदार सफलता पूरे ब्लाइट परिवार की मेहनत, समर्पण, टीम भावना और सामूहिक प्रयासों का परिणाम रही। मेले ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और आगंतुकों के मन में खुशियों, एकता और यादगार पलों की अमिट छाप छोड़ी।






