
हिमाचल समय, शिमला, 11 जनवरी ।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने पर्यटकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। निगम ने अपने पांच प्रमुख परिसरों में पर्यटकों के आवागमन के लिए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत की है।
माँ की ममता ने बचाई तीन साल के तेजस की जान, 200 फुट गिरी बस में भी बच्चे को आई नहीं एक खरोच
यह कदम प्रदेश में प्रदूषण-मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहन संक्रमण को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है नए इलेक्ट्रिक वाहन द पैलेस चायल, टी बड पालमपुर, देवधार खज्जियार और न्यू रॉस कॉमन कसौली में पर्यटकों की सेवा के लिए तैनात किए गए हैं
ये छह सीटर वाहन हैं। इनकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार चार्ज करने पर ये लगभग 60 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। इन वाहनों से पर्यटकों को इकाइयों के भीतर ही आसानी से आने-जाने में मदद मिलेगी।
यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित होगी, जिन्हें अक्सर लंबी दूरी पैदल तय करने में कठिनाई होती है। इससे उनका पर्यटन अनुभव और भी सुखद तथा सुलभ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने किया प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित
यह पहल न केवल पर्यटक सुविधा को बढ़ाने, बल्कि हरित और स्वच्छ पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा का कहना है कि इससे HPTDC परिसरों के
भीतर वाहनों के उत्सर्जन में कमी आएगी और शांत तथा पर्यावरण-अनुकूल माहौल बनेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुरूप यह कदम राज्य में टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक ठोस प्रगति को दर्शाता है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







