
हिमाचल समय, सोलन, 11 जनवरी ।
जिला सोलन पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने परवाणू क्षेत्र से 101.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल पर्यटन में हरित क्रांति: HPTDC ने पांच इलेक्ट्रिक वाहनों से बढ़ाया पर्यटकों का सुविधा-सु
गिरफ्तार आरोपी:
- मंदीप सिंह (22 वर्ष), पुत्र त्रिलोक सिंह
- लवजीत (20 वर्ष), पुत्र कश्मीर सिंह
निवास: गाँव रजोलपुर कलर, जिला अमृतसर, पंजाब
9 जनवरी, 2026 को SIU की टीम को सूचना मिली कि चंडीगढ़ से दो युवक हेरोइन की खेप लेकर परवाणू क्षेत्र में आ रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर एक किराए की टैक्सी को रोका। तलाशी के दौरान टैक्सी से कुल 101.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपियों के खिलाफ परवाणू थाने में एफआईआर संख्या 07/2026 दर्ज की गई। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी इस हेरोइन को परवाणू क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।
माँ की ममता ने बचाई तीन साल के तेजस की जान, 200 फुट गिरी बस में भी बच्चे को आई नहीं एक खरोच
आगे की कार्रवाई:
पुलिस आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड जांच रही है और इस नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों को उजागर करने के लिए जांच जारी है। जिला सोलन पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







