Home क्राइम चिट्टा तस्करी के मामले में दो आरोपी दोषी करार, एक-एक वर्ष का...

चिट्टा तस्करी के मामले में दो आरोपी दोषी करार, एक-एक वर्ष का कठोर कारावास

52
0

भूपेंद्र ठाकुर,

23 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दर्ज अभियोग में माननीय विशेष न्यायाधीश-II, किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज FIR No. 61/2022, दिनांक 14.05.2022, धारा 21 व 29 ND&PS Act के मामले में आरोपियों रितिज शर्मा उर्फ रितिक (24 वर्ष), निवासी ननखड़ी, जिला शिमला तथा प्रांशुल (26 वर्ष), निवासी ननखड़ी, जिला शिमला को 7.19 ग्राम हेरोइन की बरामदगी से संबंधित मामले में दोषी करार दिया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दोनों दोषियों को एक-एक वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹10,000-₹10,000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोनों को अतिरिक्त दो-दो माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। शिमला पुलिस द्वारा नशे से जुड़े मामलों में मजबूत अन्वेषण, प्रभावी पैरवी तथा दोषियों को सजा दिलाने पर लगातार विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here