भूपेंद्र ठाकुर,
23 सितंबर / शिमला।
SSP शिमला गौरव सिंह, IPS ने GSSS मतियाना के विद्यार्थियों से आत्मीय एवं संवादात्मक मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों से उनके सपनों, लक्ष्यों और भविष्य को लेकर खुलकर बातचीत की गई। नशे के बढ़ते खतरे और इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इससे बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

SSP शिमला ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इसे नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने पहाड़ी अंदाज में बच्चों को नशे के खिलाफ मजबूत करते हुए संदेश दिया कि नशे की जानलेवा सौदेबाजी से खुद को और अपने साथियों को मजबूती से बचाएं और अपनी पूरी ताकत से इसका बहिष्कार करें। नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो, उसका नामो-निशान मिटाने का संकल्प लें।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक संवाद में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए।




