Home ट्रेंडिंग मिडल बाजार होटल में युवक की संदिग्ध मौत, SFSL टीम बुलाई

मिडल बाजार होटल में युवक की संदिग्ध मौत, SFSL टीम बुलाई

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

23 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 23.11.2026 को शिमला के मिडल बाजार स्थित एक होटल में ठहरे एक युवक की मृत्यु होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक उमेश सिंगला, निवासी तहसील ननखड़ी, दिनांक 22.11.2026 को होटल में ठहरा था। देर रात युवक की स्थिति ठीक न होने की सूचना होटल कर्मचारियों को मिली, जिसके बाद उसे उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।

पुलिस की सहायता से युवक को IGMC शिमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए SFSL टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगामी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here