Home ट्रेंडिंग शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

4
0

– मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश का किया आग्रह


भूपेंद्र ठाकुर,

25 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल देर सायं शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पर्यटन उद्योग को विकसित करना वर्तमान राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में है तथा इसे बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी अधोसंरचना विकसित होनी चाहिए जिससे यहां आने वाले पर्यटक कम से कम 8-10 दिन तक ठहराव करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हाई एंड पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों में हेलीपोर्ट निर्मित कर रही है। इस वर्ष जून तक पालमपुर, हमीरपुर, धर्मशाला और चम्बा हेलीपोर्ट में हवाई सेवाएं आरम्भ कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रिकांगपिओ हेलीपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं आरम्भ कर दी हैं। इससे एयर कनेक्टिविटी में सुधार आयेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शिमला में बड़े हेलीकॉप्टर की सेवाएं आरम्भ करने के बारे मे बातचीत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here