Home क्राइम दीपावली से पहले शिमला पुलिस सख्त: रोहड़ू और ठियोग में अवैध पटाखों...

दीपावली से पहले शिमला पुलिस सख्त: रोहड़ू और ठियोग में अवैध पटाखों के बड़े जखीरे बरामद, दो मामले दर्ज

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

03 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

दीपावली के मद्देनजर पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस शिमला ने रोहड़ू और ठियोग में दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 119/2026, दिनांक 02.11.2026 तथा पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 164/2026, दिनांक 02.11.2026, धारा 125, 288 बीएनएस एवं धारा 9(बी) एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

रोहड़ू में दिनांक 02.11.2026 को रोहड़ू बाजार में गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजय कुमार गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय श्री मिठू राम, निवासी अपर बाजार, रोहड़ू, अपनी दुकान में बिना वैध लाइसेंस के विभिन्न प्रकार के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान की तलाशी ली, जहां से पटाखों के कुल 577 पैकेट से भरे 6 गत्ते के कार्टन बरामद हुए। आरोपी पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

ठियोग में दिनांक 02.11.2026 को पुलिस चौकी फागू की टीम को चेओग बस स्टैंड पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ओम प्रकाश (38 वर्ष), पुत्र श्री मोती लाल, निवासी चेओग, ठियोग, अपने स्टोर में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण कर रहा है। पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में स्टोर की तलाशी ली, जहां तीसरे कमरे में रखे गत्ते के कार्टन से विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। आरोपी पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

दोनों मामलों में पुलिस द्वारा बरामद पटाखों को नियमानुसार कब्जे में लेकर अभियोग दर्ज किए गए हैं तथा आगामी अन्वेषण जारी है। दीपावली के मद्देनजर जिला पुलिस शिमला द्वारा पटाखों के अवैध भंडारण, वितरण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा बिना वैध लाइसेंस पटाखों का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here