Home डेली न्यूज़ राष्ट्रपति के शिमला दौरे से पहले पुलिस का सुरक्षा चाक-चौबंद, ट्रैफिक प्रतिबंध...

राष्ट्रपति के शिमला दौरे से पहले पुलिस का सुरक्षा चाक-चौबंद, ट्रैफिक प्रतिबंध नहीं

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

26 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए हैं। केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों के समन्वय से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दौरे को सुरक्षित व सुचारु बनाने के लिए 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

एंटी-सैबोटाज जांच, प्रवेश नियंत्रण, निगरानी, रूट सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कोई स्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध नहीं

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई स्थायी यातायात प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। आम जनमानस, पर्यटक और दैनिक यात्री आराम से अपनी यात्राएं कर सकते हैं। हालांकि, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी प्रतिबंध/विकल्प मार्ग लागू किए जा सकते हैं। थोड़े समय के लिए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और भारी वाहनों को डायवर्ट भी किया जा सकता है।

पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

· आम नागरिक यात्रा पहले से योजना बनाकर करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें तथा चिन्हित मार्गों पर सड़क किनारे या अनधिकृत पार्किंग न करें।
· एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
· होटल/गेस्ट हाउस अपने आगंतुकों का रिकॉर्ड रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। किरायेदार व घरेलू सहायकों का सत्यापन सुनिश्चित करें।
· सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी बिना देखरेख का सामान न छोड़ें। संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को बताएं।
· मार्गों के किनारे दुकानदार/विक्रेता अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

जिला पुलिस ने कहा कि वह दौरे के सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। आमजन से अनुरोध है कि वे पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें। पुलिस ने कहा, “आप सभी के सहयोग के लिए जिला पुलिस आपकी आभारी रहेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here