Home ट्रेंडिंग इनर व्हील सोलन मिडटाउन ने डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस पर किया...

इनर व्हील सोलन मिडटाउन ने डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस पर किया सम्मान

4
0

भावना ठाकुर,

01 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

डॉक्टर दिवस के अवसर पर इनर व्हील सोलन मिडटाउन की ओर से आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्षा दीपाली के नेतृत्व में सदस्याओं ने अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंट डॉ. राकेश पंवर, डॉ. अनुज, डॉ. मोनिका, डॉ. अर्पणा, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. चारू, डॉ. नितिका एवं निम्बस हॉस्पिटल से डॉ. सुप्रिया अटवाल को इनर व्हील लोगो अंकित टॉवल एवं कप भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उषा ठाकुर, सविता भल्ला, रैना, पवन पुरी, अलका वर्मा, नीलम, अंजू कोहली सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर संस्था ने सीए तिलक, सीए वरुण एवं सीए कमल यादव को भी टॉवल व कप देकर उनके योगदान का सम्मान किया। इनर व्हील सोलन मिडटाउन ने इस पहल से समाज में चिकित्सा एवं वित्त क्षेत्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here