हिमाचल समय न्यूज़,
25 जुलाई / मंडी।
जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी को महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज, मोहाली द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए 29 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/ डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर तथा टर्नर के पदों के लिए केवल पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र हैं। अभ्यर्थी का सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है, और अभ्यर्थी 2023 से 2026 के बीच पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान 17,000 रूपये बतौर स्टाइपेंड तथा अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर वर्तमान/पूर्व वेतन के अनुरूप वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली, एसएएस नगर में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी, जो उपरोक्त पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं, साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा (Resume) सहित उपरोक्त वर्णित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नम्बर 01905-235508, तथा नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 74091-76699 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।






