भूपेंद्र ठाकुर,
16 जून / शिमला।
आज आरटीओ कार्यालय शिमला तथा तारा हॉल के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर बसों के खराब हो जाने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। इस कारण सुबह के समय इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
हालाँकि, जिला शिमला पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों खराब बसों को तुरंत सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

वर्तमान में दोनों स्थानों पर यातायात पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। किसी भी प्रकार का कोई लंबा जाम या परेशानी नहीं है।
जिला शिमला पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।








