Home कल्चर ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ जंग: सिस्टर एनजीओ ने क्वारग पंचायत में रोपे...

ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ जंग: सिस्टर एनजीओ ने क्वारग पंचायत में रोपे 150 देवदार व बान के पौधे

6
0

भावना ठाकुर,

31 अगस्त / कंडाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिस्टर एनजीओ द्वारा सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाली क्वारग पंचायत में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान एनजीओ के सदस्यों ने क्षेत्र में देवदार और बान (ओक) के कुल 150 पौधे रोपित कर पर्यावरण प्रेम का परिचय दिया।

एनजीओ के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए पौधारोपण की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है, जिसके बाद पौधारोपण की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। कर्नल शांडिल ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी आवश्यक है, और उनकी संस्था इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे बताया कि सिस्टर एनजीओ भविष्य में भी इसी तरह के अभियान चलाती रहेगी। संस्था न केवल पौधारोपण करेगी, बल्कि इसके साथ-साथ अन्य कई प्रकार की सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन करेगी, ताकि समाज में पर्यावरणीय जागरूकता और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने एनजीओ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देवदार और बान जैसे स्थानीय वृक्ष लगाए जाने से क्षेत्र की जलवायु और जैव-विविधता को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने एनजीओ अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here