Home चुनाव नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम

नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम

2
0

भावना ठाकुर,

22 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है।कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 17 के नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन को उनके न्यायालय कक्ष के साथ स्थित कमरा नम्बर 405, तृतीय तल पर उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान तथा समय पर मिलेंगे।कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 04 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपरोक्त वर्णित पते पर 06 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे से पूर्व देनी होगी। कार्यक्रम के अनुसार 06 मई, 2026 को नामांकन वापिस लेने की समय समाप्ति के तुरंत उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 06 मई, 2026 को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे। निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here