Home अध्यात्म उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया...

उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त

4
0

भावना ठाकुर,

29 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

उपायुक्त सोलन एवं राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी तथा नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा सहित सभी विभागों तथा ज़िला वासियों का आभार व्यक्त किया है।


मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह आयोजन सोलन के लिए विशेष है। ज़िला प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि मेला से सम्बन्धित सभी कार्य न केवल समय पर पूरे हों अपितु प्रत्येक कार्य आमजन की आशाओं के अनुरूप सफल हो। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन, विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं और मेले के आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों ने इस दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सतत् कार्य कर यह सुनिश्चित बनाया है कि मेला विभिन्न मापदण्डों पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों के प्रबंधन में प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्थाओं ने सराहनीय योगदान दिया है।
उन्होंने मेला अवधि में भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए आपदा मित्रों, राष्ट्रीय कैडिट कोर से जुड़े छात्रों और एन.एस.एस. के छात्रों की बेहतर भूमिका को सराहा है। उन्होंने सोलन शहर में इस अवधि में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि देव परम्परा के इस कार्य की सफलता सभी के लिए संतोष का विषय है। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आपसी समन्वय के साथ मेले के प्रत्येक कार्य को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने आशा जताई कि सभी विभाग एवं संस्थाएं भविष्य में भी आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यरत रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here