Home अध्यात्म राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले में बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित

राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले में बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित

4
0

भावना ठाकुर,

29 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले में गत दिवस बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी। नगर निगम सोलन की आयुक्त इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।


डॉ. पाठक ने कहा कि बेबी शो में 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष तथा 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 37 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। इनमें पूर्ण प्रतिरक्षण, आयु के अनुसार वजन एवं लंबाई, आयु के अनुरूप विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता शामिल थे।
उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के उपरांत बच्चों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार तीन श्रेणियों वर्गीकृत किया गया। इनमें ग्रीन जोन पूर्णतः स्वस्थ बच्चे, येलो जोन ऐसे बच्चे जिनके स्वास्थ्य एवं पोषण में कुछ सुधार की आवश्यकता है तथा रेड जोन ऐसे बच्चे जिन्हें विशेष देखभाल एवं नियमित स्वास्थ्य निगरानी की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के 5 बच्चे, 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग के 16 बच्चे तथा 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 16 बच्चे ग्रीन जोन में पाए गए। केवल 1 बच्चा येलो जोन में रहा, जबकि रेड जोन में कोई भी बच्चा नहीं पाया गया।
बेबी शो में युविका, माहिका एवं त्रिशिका ने सभी मूल्यांकन मानदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्ण अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों को बच्चों के समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here