Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी कुफरी से गिरफ्तार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी कुफरी से गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

02 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस शिमला द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना ढली को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कुफरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी की पहचान रतना दास के रूप में हुई है। उसे परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा 6 दिसंबर 2024 को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस थाना ढली की टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपी का ठिकाना लगाया और 1 अगस्त 2026 को उसे कुफरी इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तुरंत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 6 अगस्त 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उसे उप-जेल कैथू में भेज दिया गया।

इस मामले में आरोपी द्वारा अदालत की उद्घोषणा की अवहेलना करने और समय-समय पर पेश न होने को लेकर पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 68/2026, दिनांक 1.8.2026, धारा 209 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपी से पूछताछ में अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने इस कार्रवाई को अभियान की सफलता बताते हुए कहा कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here