Home ट्रेंडिंग गुटकर-मंडी हाईवे पर सड़क बंद करने की समय-सारणी में संशोधन, सोमवार से...

गुटकर-मंडी हाईवे पर सड़क बंद करने की समय-सारणी में संशोधन, सोमवार से शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नहीं रहेगा सड़क बंद करने का प्रतिबंध

6
0

– रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही रहेगा सड़क बंद

हिमाचल समय न्यूज़,

31 अक्टूबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गुटकर-मंडी हाईवे पर मंगवाई के समीप सड़क बंद करने की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। यह संशोधित व्यवस्था 31 अक्तूबर से 9 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार सोमवार से शनिवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रस्तावित सड़क बंद रखने की व्यवस्था को वापस ले लिया गया है। अब इस अवधि में सड़क बंद नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित रात्रि 7 बजे से सुबह 6:30 बजे तक की सड़क बंद रखने की समय-सारणी में संशोधन करते हुए इसे अब रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि रविवार को भी सड़क बंद रखने का समय रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही रहेगा। रविवार को इसके अतिरिक्त किसी अन्य समय सड़क बंद करने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर, 2026 को जारी मूल आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here