Home क्राइम एसआईयू को बड़ी सफलता, पावर हाउस सपरून से 189.82 ग्राम चरस और...

एसआईयू को बड़ी सफलता, पावर हाउस सपरून से 189.82 ग्राम चरस और प्रतिबंधित टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

6
0

भावना ठाकुर,

28 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम 25 अप्रैल 2026 को सोलन शहर में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने पावर हाउस, सपरून के समीप स्थित एक फ्लैट में दबिश दी।

दबिश के दौरान वहां रह रहे व्यक्ति के कब्जे से 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट टैपेंटाडोल (प्रतिबंधित नशीली दवा) और 26,280 रुपये नकद बरामद हुए।

आरोपी की पहचान
पुलिस ने आरोपी की पहचान संदीप कोहली (52 वर्ष) पुत्र कीर्ति कुमार कोहली, निवासी पावर हाउस रोड, सपरून, सोलन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में की है। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

केस दर्ज और रिमांड
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को 26 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

आगे की जांच
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले का अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here