Home डेली न्यूज़ हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम

8
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश में मौसम का करवट बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में छह दिन तक बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के विभिन्न भागों में मौसम बदलेगा। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 1 व 2 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है28 व 29 अप्रैल को जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं (अंधड़) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैफिलहाल मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here