Home हिमाचल प्रदेश मंडी के पटड़ीघाट में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी निजी बस,...

मंडी के पटड़ीघाट में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी निजी बस, 18 घायल,एक की मौत

97
0
Mandi's Patdigha
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया।

हिमाचल समय, मंडी, 17 जून।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। कुठेड़ा से मंडी की ओर जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई,

Jeevan Ayurveda Clinic

IGMC में जल्द होंगी 300 नर्सें नियुक्त, आउटसोर्स के ज़रिए भरेंगी रिक्तियां

जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हो गए। हादसा ढलवान-पटड़ीघाट-कलखर संपर्क मार्ग पर पनयारटू के पास हुआ।

kapoor ad

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सड़क के मोड़ पर गड्ढा होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 19 यात्री सवार थे।

हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी रैफर कर दिया गया है। हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वर्ण मंदिर में शीश नवाया

iph ad

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि

खस्ताहाल सड़कें और गड्ढों की स्थिति इस हादसे की प्रमुख वजह है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सड़क की मरम्मत की मांग की है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here