
हिमाचल समय, पधर (मंडी), 18 जून।
मोहड्धार गांव में जोर की बारिस होने और फोरलेन कटिंग का ल्हासा गिरने से रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया है। पंचायत कुन्नू के उप प्रधान अविनाश कटोच ने घटना स्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

मंडी के पटड़ीघाट में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी निजी बस, 18 घायल,एक की मौत
उन्होंने गरीब परिवार के आशियाने को बने खतरे को देखते हुए प्रशासन से परिवार को सुरक्षित स्थान को शिफट करने की मांग की है।
प्रभावित परिवार की मुखिया सावित्री देवी ने बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी ने अपनी बुरजी से बाहर कटिंग की है। संभावित बरसात में खतरे को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की थी।
पधर प्रशासन ने भी इस बारे कंपनी को निर्देश जारी किए हैं। कंपनी का कटिंग कार्य अधूरा चलने के चलते अभी तक सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है।

IGMC में जल्द होंगी 300 नर्सें नियुक्त, आउटसोर्स के ज़रिए भरेंगी रिक्तियां
मकान को गिरने से बने खतरे को लेकर प्रशासन ने परिवार को सुरक्षित स्थान में शिफट करने को लेकर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की है और न ही प्रभावित परिवार के मकान का मुआयना किया है।
उप प्रधान अविनाश कटोच ने प्रशासन को इस बारे में सूचना दी है। उन्होंने मांग भी की है कि प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफट किया जाए
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








